चुनावी राज्यों में कोरोना: 12.3 हजार एक्टिव केस के साथ UP सबसे ज्यादा प्रभावित, बाकी 4 प्रदेशों में 17.7 हजार मामले

चुनावी राज्यों में कोरोना: 12.3 हजार एक्टिव केस के साथ UP सबसे ज्यादा प्रभावित, बाकी 4 प्रदेशों में 17.7 हजार मामले

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • Election 2022 Vs Coronavirus Situation; UP Punjab Punjab Goa Uttarakhand Manipur COVID Cases Latest

नई दिल्ली11 मिनट पहले

देश में कोरोना महामारी की तीसरी लहर के बीच शनिवार को चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान कर दिया है। महामारी की बढ़ती रफ्तार के बीच इन राज्यों में चुनाव कराना बड़ी चुनौती है।

एक्टिव केस के मामले में उत्तर प्रदेश सबसे आगे है। यहां 12,327 लोग अपना इलाज करा रहे हैं। बाकी चारों राज्यों को मिलाकर एक्टिव केस 17,724 हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,41,986 नए केस सामने आए हैं। देश में पॉजिटिविटी रेट भी अब 9.28% हो गई है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि फरवरी में नए केस पीक पर होंगे। आइए जानते हैं 5 चुनावी राज्यों में कोरोना के मौजूदा हालात क्या हैं..

5 सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों के हाल

1.उत्तर प्रदेश में तीन दिन में दोगुने हुए मामले
उत्तर प्रदेश में तीन दिनों के अंदर ही मामले दोगुने से ज्यादा हो गए हैं। बुधवार को प्रदेश में 2,036 मामले सामने आए थे, जो शुक्रवार को बढ़कर 4,223 हो गए। बुधवार, गुरुवार को कोरोना से किसी की जान नहीं गई, जबकि शुक्रवार को 1 व्यक्ति की संक्रमण के चलते मौत हुई। फिलहाल प्रदेश में 17.23 लाख कुल केस हैं। अब तक 22, 918 लोगों ने कोरोना संक्रमण के चलते जान गंवाई है। अभी राज्य में 12, 327 लोग अपना इलाज करा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश, पंजाब और गोवा में शुक्रवार को कोरोना के सबसे ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, उत्तराखंड और मणिपुर में इन राज्यों के मुकाबले कम केस मिले हैं। इन राज्यों में कुल मिलाकर शुक्रवार को 9391 नए केस मिले हैं।

2.पंजाब में भी लगातार बढ़ रहा ग्राफ
पंजाब में 30 दिसंबर के बाद से कोरोना मामलों में इजाफा शुरू हुआ। इससे पहले यहां रोजाना 100 से कम मामले सामने आ रहे थे। 30 दिसंबर को यहां 166 मामले दर्ज हुए। इसके बाद से लगातार मामलों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। 4 जनवरी को यहां 1004 मामले दर्ज हुए। 7 जनवरी तक बढ़कर ये 2874 हो गए। फिलहाल प्रदेश में 6.13 लाख कुल केस हैं। अब तक 16,663 लोगों ने कोरोना संक्रमण के चलते जान गंवाई है। अभी राज्य में 9425 लोग अपना इलाज करा रहे हैं।

3.उत्तराखंड में 1000 के करीब पहुंच रहे रोजाना के मामले
उत्तराखंड में भी कोरोना संक्रमण तेज हो गया है। यहां रोजाना मामले 1000 के करीब पहुंच रहे हैं। 20 दिसंबर तक यहां रोजाना के औसत 15-20 मामले सामने आ रहे थे। 31 दिसंबर को यहां 147 मामले दर्ज हुए और उसके बाद से लगातार मामलों में इजाफा ही हो रहा है। शुक्रवार को यहां 814 नए केस मिले। अब तक यहां कुल 3.47 लाख लोग संक्रमित हो चुके हें। अब तक 7,423 लोगों ने इसके चलते जान गंवाई है और 2022 लोग अभी अपना इलाज करा रहे हैं।

4.गोवा में भी अधिक खराब नहीं हालात
गोवा में 26 दिसंबर को 25 नए केस आए थे, जो 31 दिसंबर को बढ़कर 261 हो गए। बुधवार को यहां 1002 मामले दर्ज हुए, गुरुवार को 961 और शुक्रवार को 1432 मामले सामने आए। अभी तक राज्य में कुल 1.86 लाख केस मिल चुके हैं। फिलहाल 5931 लोग इलाज करा रहे हैं और 3530 लोगों की इसके चलते मौत हुई है।

5. मणिपुर में भी बढ़ रही रफ्तार
मणिपुर में 31 दिसंबर को 10 केस दर्ज हुए थे। 1 जनवरी को 19 केस मिले और 6 जनवरी को 59 नए केस सामने आए। यहां पिछले तीन दिनों में एक्टिव केस भी बढ़े हैं। 5 जनवरी को एक्टिव केस 11 थे, 7 जनवरी को ये केस 30 हो गए। अब तक राज्य में कुल 1.26 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। कुल एक्टिव केस 346 हैं। यहां अब तक 2009 लोग कोरोना के चलते जान गंवा चुके हैं।

पांचों राज्यों में कोरोना के चलते 52 हजार से ज्यादा लोगों ने जान गंवाई
उत्तर प्रदेश में महामारी की शुरुआत से अब तक कुल 17.23 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, पंजाब में यह आंकड़ा 6.13 लाख है। उत्तराखंड में 3.47 लाख, गोवा में 1.86 लाख और मणिपुर में अब तक कुल 1.26 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। UP में कोरोना से अब तक करीब 23 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। पंजाब में करीब 16 हजार, उत्तराखंड में 7 हजार, गोवा में 3500 और मणिपुर में 3 हजार लोगों ने जान गंवाई है। कुल मिलाकर इन राज्यों में 52 हजार लोगों की कोरोना के चलते जान गई है।

पंजाब और यूपी में कोरोना वैक्सीनेशन रेट भी है चिंता का मामला
चुनावी राज्यों में से पंजाब और उत्तर प्रदेश में कोरोना वैक्सीन लगाए जाने की रफ्तार भी चिंता की बात है। पंजाब में अब तक 40% और उत्तर प्रदेश में 52% लोगों को ही वैक्सीन की दोनों डोज लग सकी हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *