शनि साल 2022 में इन राशियों को देंगे शुभ फल, वरदान के समान रहेगा 29 अप्रैल के बाद का समय

शनि साल 2022 में इन राशियों को देंगे शुभ फल, वरदान के समान रहेगा 29 अप्रैल के बाद का समय

[ad_1]

शनिदेव को ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है। शनिदेव के अशुभ प्रभावों से हर कोई भयभीत रहता है, लेकिन ऐसा नहीं है कि शनिदेव सिर्फ अशुभ फल प्रदान करते हैं। शनिदेव शुभ फल भी देते हैं। शनिदेव के शुभ होने पर व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। शनि व्यक्ति का सोया भाग्य भी जगा सकते हैं। शनि इस साल यानी 2022 में राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। शनि ढाई साल में एक बार राशि परिवर्तन करते हैं, जिस वजह से शनि के राशि परिवर्तन को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। शनि के राशि परिवर्तन करने पर किसी राशि से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव खत्म हो जाता है तो किसी राशि पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या शुरू हो जाती है।  29 अप्रैल 2022 को शनि मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शनि के राशि परिवर्तन करते ही धनु राशि से शनि की साढ़ेसाती और तुला, मिथुन राशि से शनि की ढैय्या हट जाएगी।

इन 4 राशियों पर करेंगे शनिदेव कृपा-

  • मेष राशि, वृष राशि,मिथुन, कन्या राशि पर साल 2022 में शनिदेव विशेष कृपा करेंगे।

चाणक्य नीति: इन बातों का ध्यान रखने से कभी नहीं होती पैसों की कमी, आप भी जान लें

शनि के शुभ होने पर मिलेंगे ये फल-

  • धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
  • जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे।
  • पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
  • मित्रों के साथ समय व्यतीत करेंगे।
  • कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।
  • शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय शुभ कहा जा सकता है।

Rashi Parivartan 2022 : कुछ दिनों बाद होगा साल 2022 का पहला राशि परिवर्तन, इन राशियों का जागेगा सोया भाग्य

साल 2022 में इन 8 राशियों पर रहेगी शनि की टेढ़ी नजर-

  • 29 अप्रैल, 2022 को शनि के राशि परिवर्तन करने से मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती और कर्क, वृश्चिक राशि पर शनि की ढैय्या शुरू हो जाएगी। शनि के प्रभाव में धनु, तुला, मिथुन, मकर और कुंभ राशि पहले से हैं। मीन, कर्क और वृश्चिक राशि के भी शनि के प्रभाव में आने से कुल 8 राशियों पर शनि की टेढ़ी नजर रहेगी।

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *