सरबजीत कौर को चंडीगढ़ मेयर चुनाव में मिली जीत: भाजपा उम्मीदवार ने मारी बाजी, आम आदमी पार्टी की अंजू कत्याल का दांव फेल, लगाया धांधली का आरोप

सरबजीत कौर को चंडीगढ़ मेयर चुनाव में मिली जीत: भाजपा उम्मीदवार ने मारी बाजी, आम आदमी पार्टी की अंजू कत्याल का दांव फेल, लगाया धांधली का आरोप

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • BJP Candidate Won, Aam Aadmi Party’s Anju Katyal’s Bet Failed, Accused Of Rigging

चंडीगढ़16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
सरबजीत कौर को चंडीगढ़ मेयर चुनाव में मिली जीत: भाजपा उम्मीदवार ने मारी बाजी, आम आदमी पार्टी की अंजू कत्याल का दांव फेल, लगाया धांधली का आरोप

केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में बड़ा उलटफेर करते हुए भाजपा उम्मीदवार सरबजीत कौर ने मेयर पद पर कब्जा कर लिया है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने मेयर चुनाव के दौरान धांधली का आरोप लगया है। पिछले निकाय चुनाव में भाजपा को 12 सीटें मिली थीं जबकि, 14 सीटें के साथ AAP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी।

आम आदमी पार्टी पिछड़ी

भारतीय जनता पार्टी की सरबजीत कौर ने आम आदमी पार्टी की अंजू कत्याल को मात दी है। मेयर चुनाव के लिए हुए मतदान में कुल 28 वोट पड़े। भाजपा प्रत्‍याशी ने 14 वोट हासिल कर अपनी जीत दर्ज की। AAP की अंजू कत्याल को 13 वोट के साथ संतोष करना पड़ा। सरबजीत कौर की जीत के बाद भाजपा सांसद किरण खेर ने विक्ट्री का साइन दिखाकर अपनी खुशी जाहिर की।

मेयर पद जीतने का दांव नाकाम

शनिवार सुबह 11 बजे सभी पार्षद मतदान के लिए नगर निगम पहुंच गए थे। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में 35 वोट डाले जाने थे, लेकिन सिर्फ 28 ही वोट पड़े। मेयर चुनाव के दौरान कांग्रेस के 7 पार्षद और शिरोमणि अकाली दल का 1 पार्षद सदन से नदारद रहा। इस दौरान आम आदमी पार्टी के 14 और भाजपा के 13 पार्षदों के अलावा चंडीगढ़ से भाजपा सांसद किरण खेर ने वोट डाला। मतगणना के बाद भाजपा की सरबजीत कौर को चंडीगढ़ का नया मेयर घोषित किया गया। वहीं, आम आदमी पार्टी का एक वोट अवैध होने के कारण मेयर पद जीतने का दांव नाकाम हो गया।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *