सरेबाजार हिंदू लड़की को अगवा करने का आरोप, नहीं मिले ठोस सबूत; पाकिस्तान की अदालत ने दी जमानत

सरेबाजार हिंदू लड़की को अगवा करने का आरोप, नहीं मिले ठोस सबूत; पाकिस्तान की अदालत ने दी जमानत

[ad_1]

जिसपर सरेआम एक हिंदू लड़की को अगवा करने का आरोप लगा था उसे पाकिस्तान की एक अदालत ने अब जमानत दे दी है। शुक्रवार को यहां की एक शीर्ष अदालत ने पिछले महीने पेशावर कैन्टोन्मेंट में हुई इस घटना के आरोपी को जमानत दे दी है। बताया जा रहा है कि इस मामले में ठोस सबूतों की कमी को मद्देनजर रखते हुए अदालत ने इस आरोपी को जमानत दी है। आरोपी शख्स का नाम ओबाइदुर रहमान बताया जा रहा है। इससे पहले 20 साल के ओबाइदुर रहमान की जमानत याचिका निचली अदालत ने खारिज कर दी थी। जिसके बाद रहमान ने राहत पाने के लिए पेशावर हाईकोर्ट का रूख किया था।

इस मामले में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने 24 घंटे के अंदर हिंदू लड़की को रिहा करा लिया था। एक अधिकारी ने बताया कि 20 साल की लड़की को अगवा करने के आरोपी को जमानत मिलने के बाद अब वो जेल से रिहा हो जाएगा। रहमान पर आरोप था कि उसने व्यस्त आर ए बाज़ार इलाके से इस लड़की को अगवा किया था। 

आपको याद दिला दें कि दिसंबर के महीने में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था और उन्होंने दावा किया था वहां सेशन कोर्ट के बाहर से एक हिंदू लड़की को अगवा कर लिया गया है। भाजपा नेता ने बताया था कि घटना सिंध के उमरकोट की है। जो वीडियो उन्होंने शेयर किया था उसमें नजर आ रहा था कि कुछ लोग एक महिला को बाल पकड़ कर घसीट रहे हैं। दिन के उजाले में महिला के साथ बदसलूकी की जा रही थी। वीडियो में दिखाई दे रहा था कि कुछ लोग महिला को घसीट रहे हैं और उन्हें जबरन कार के पास ले जाते हैं। इस दौरान महिला चीख रही हैं। इस दौरान वहां कई लोग जमा थे लेकिन कोई भी महिला की मदद के लिए आगे नहीं आया था। 

पाकिस्तान में हिंदुओं पर जुल्म

बता दें कि पाकिस्तान में हिंदू लड़कियों को अगवा करने और उन्हें प्रताड़ित करने की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं। इस देश में 4 मिलियन से ज्यादा हिंदू रहते हैं। हालांकि, पाकिस्तान हिंदू काउंसिल दावा करता रहा है कि पाकिस्तान में करीब 8 मिलियन हिंदू रहते हैं।  पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हिंदुओं की काफी संख्या है। यह रहने वाले हिंदू अपनी भाषा और संस्कृति मुसलमानों के साथ शेयर करते हैं। कई बार कट्टरपंथी यहां रहने वाले हिंदुओं को प्रताड़ित करते हैं।
 



[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *