वैक्सीनेशन का नया कीर्तिमान: देश में वैक्सीन के 150 करोड़ डोज लगे, PM मोदी ने कहा- ऐतिहासिक मुकाम

वैक्सीनेशन का नया कीर्तिमान: देश में वैक्सीन के 150 करोड़ डोज लगे, PM मोदी ने कहा- ऐतिहासिक मुकाम

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • India Covid Vaccination New Record Update: PM Narendra Modi On Children Covid 19 Vaccination

15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
वैक्सीनेशन का नया कीर्तिमान: देश में वैक्सीन के 150 करोड़ डोज लगे, PM मोदी ने कहा- ऐतिहासिक मुकाम

कोरोना की तीसरी लहर के बीच अच्छी खबर आई है। देश ने कोरोना वैक्सीनेशन का एक और बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। शुक्रवार को देश में वैक्सीन की 150 करोड़ डोज लगा दिया गया। Co-Win डैशबोर्ड के मुताबिक, आज दोपहर 2.20 बजे तक देश में 1,50,17,23,911 डोज दी चुकी थीं।

PM मोदी ने कहा- 90% वयस्क ले चुके अब 2 डोज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे एक ऐतिहासिक मुकाम बताया है। उन्होंने बताया कि देश की 90% वयस्क आबादी को दो डोज लगाए जा चुके हैं और 15 से 17 साल के 1.5 करोड़ से ज्यादा बच्चों को पांच दिनों में एक करोड़ डोज दी जा चुकी है। यह उपलब्धि पूरे देश की है, हर राज्य सरकार की है।

पीएम मोदी ने देश के वैज्ञानिकों, वैक्सीन निर्माताओं और स्वास्थ्य मंत्रालय को भी शुक्रिया कहा। उन्होंने कहा कि यह सभी के मिले जुले प्रयासों का नतीजा है कि हम शून्य से इस शिखर तक पहुंचे हैं।

अब तक कैसी रही वैक्सीनेशन की रफ्तार?
देश में पिछले साल 16 जनवरी से वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत हुई थी। सरकार ने पिछले साल अगस्त में दिसंबर तक 216 करोड़ वैक्सीन डोज लगाने का टारगेट तय किया था। तय टारगेट के मुकाबले अब तक देश में 150 करोड़ डोज ही लगाई गई हैं। शुरुआती 20 करोड़ वैक्सीन डोज 131 दिन में लगाए गए थे। अगले 20 करोड़ डोज 52 दिन में लगा दिए गए। इसके बाद 40 से 60 करोड़ डोज देने में 39 दिन ही लगे।

कैंपेन को तेज करने से 60 करोड़ से 80 करोड़ डोज तक पहुंचने में महज 24 दिन लगे। इसके बाद 80 करोड़ से 100 करोड़ डोज तक पहुंचने में 31 दिन लगे। अब 100 से 150 करोड़ वैक्सीन डोज होने में 78 दिन लगे। इस लिहाज से देखें तो अब वैक्सीनेशन की रफ्तार कम हो गई है। अगर इसी रफ्तार से वैक्सीनेशन होता रहा तो देश में बाकी 66 करोड़ वैक्सीन डोज लगने में करीब 102 दिन और लगेंगे यानी, 19 अप्रैल 2022 के आसपास ये आंकड़ा हम पार कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *